Monday, July 15, 2013

आज के समय में रामायण

अगर आज के समय में रामायण होती तो कैसी खबरे
आती??
===============================
● राजा दशरथ ने की श्रवण कुमार की हत्या , FIR दर्ज
● अयोध्या के राजपाठ को लेके राजा-रानी में विवाद बढ़ा |
● केवट द्वारा चरण धुलवाने से मायावती हुई नाराज़ , कहा ये हैं
दलितों का अपमान |
● तड़का वध व सूर्पनखा की नाक कटाई के विरोध में
महिला आयोग का अयोध्या में प्रदर्शन जारी |
● राजा दशरथ की अंतिम शव यात्रा में स्वयं दशरथ भी मौजूद :
इंडिया टीवी
● बाली की हत्या की शक की सुई श्रीराम पर ठहरी , सप्ताह भर
में सीबीआई पेश करेगी रिपोर्ट |
● 6 माह तक रावण को अपनी काख में दबा के घुमने के जुर्म में
बाली के खिलाफ इन्द्रजीत ने मुकदमा दायर किया |
● सोने का हिरन मारने पर श्रीराम जी को वन विभाग से
मिली चेतावनी |
● श्रीराम ने अपनी पत्नी सीता के अपहरण का मामला दर्ज
कराया ||
● बिना वीसा हनुमान लंका गए , श्रीलंका सरकार ने जताई
आपति |
● समुद्र पर असंवेधानिक सेतु बनाने पर नल व नील से सीबीआई
करेगी पूछताछ |
● अशोक वाटिका उजाड़ने , युवराज अक्ष को मारने व लंका में
आग लगाने के जुर्म में रावण ने वीर हनुमान को बंदी बनाया |
● हिमालय वासियों ने पर्वत श्रृंखला से एक पर्वत के
चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई |
● अंगद ने लंका के राजा का उन्ही के निवास स्थान में जाके
किया अपमान |
● विभीषण पर देशद्रोह का आरोप , हुए तड़ीपार |
● श्रीराम ने किया रावण का फर्जी एनकाउंटर , हारत व
श्रीलंका सरकार की दूरियां बढ़ी |
● सीता से अग्नि परीक्षा मांगने पर महिला आयोग ने श्रीराम
की कड़े शब्दों में निंदा की |
● क्या पुष्पक विमान को अयोध्या में उतरने
की अनुमति देगी सरकार ??
● सुप्रीम कोर्ट ने जनता की मांग पर श्रीराम व
उनकी सेना को सभी आरोपों से मुक्त किया |
** इति श्री रामायण कथा समाप्त ***

No comments:

Post a Comment

Paid मीडिया का रोल

क्या मोदी सरकार पिछली यूपीए सरकार की तुलना में मीडिया को अपने वश में ज्यादा कर रही हैं? . यह गलत धारणा पेड मीडिया द्वारा ही फैलाई गयी है ...